तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
20-Apr-2025 06:25 PM
By First Bihar
Bihar news: बिहार के मधुबनी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जहां 11 वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौक पर शनिवार यानि 19 अप्रैल को घटित हुई है। मृतिका की पहचान निधि कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची गांव के ही उमेश कुमार राम की पुत्री है।
जानकारी के मुताबिक, निधि सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखर पर कपड़े धोने गई थी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के बाद पोखर में उसका शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता उमेश कुमार राम, जो एक निजी क्लिनिक में कार्यरत हैं, उसको जैसे ही सूचना मिली, वह आनन-फानन में घर पहुंचे। मां और पड़ोस के लोग भी रोते-बिलखते पोखर की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से निकाला गया।
सूचना पाकर लौकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पूछताछ के दौरान मृतिका के पिता ने बताया कि "मैं ड्यूटी पर था जब मुझे फोन आया कि निधि डूब गई है। भागते हुए आया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था... हम लोग बिल्कुल टूट गए हैं। ये पोखर बहुत पुराना है और इसके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है। पहले भी लोग यहां फिसल चुके हैं। प्रशासन को इसे सुरक्षित बनाना चाहिए।"
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है।" इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पोखर के चारों ओर किसी प्रकार के सुरक्षा उपाय न होने पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी छोटे बच्चे फिसल चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।