तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
20-Apr-2025 07:26 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ, खुटौना बाजार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. यह घटना आज दोपहर की बताई जाती है. इस दौरान सबसे पहले आग ने एक रुई के गोदाम को अपने आगोश में लिया जिसके बाद एक प्रतिष्ठित लेथ मशीन दुकान भी आग की चपेट में आ गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले आग पास स्थित रुई के गोदाम में लगी, जिसके बाद तेज लपटों ने पास की पंचु लेथ मशीन दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान जलकर राख में तब्दील हो गई और लोग चाहकर भी कुछ कर न सके. स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, अग्निशामक की गाड़ी कुछ देर के बाद मौके पर पहुंची, तब तक दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
दुकान मालिक ने बताया, "यही हमारी रोजी-रोटी का साधन था। सारे कागजात, मशीनें और सामान जलकर ख़त्म हो गए. अब समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करें." शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अगर दमकल की गाड़ी समय रहते मौके पर पहुंच जाती तो शायद दुकानदारों को थोड़ी राहत मिल सकती थी.
बताते चलें कि आजकल प्रदेश से इस तरह की घटनाएं काफी संख्या में सामने आ रहीं हैं. हां, आग लगने के कारण हर बार अलग-अलग जरूर होते हैं मगर अक्सर ऐसे मामलों में दमकल की गाड़ियाँ भी समय रहते घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाती हैं, जिसकी वजह से नुकसान कुछ ज्यादा ही हो जाता है, यही अगर सही समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंच जाएं तो इससे लोगों को काफी हद तक नुकसान से बचाया जा सकता है.
कुमार गौरव की रिपोर्ट