तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
05-Aug-2025 12:22 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिहावरा गांव के लक्ष्मी टोल में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत सांप के काटने से हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान देवेंद्र साह की 12 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी और 10 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ एक ही कमरे में सो रही थीं, तभी रात में सांप ने दोनों को डंस लिया। रात करीब 11 बजे नेहा की हालत बिगड़ने पर जब मां ने खून बहते देखा, तो आसपास के लोगों को बुलाया गया। आनन-फानन में परिजन दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नेहा की मौत रात 11 बजे, वहीं रौशनी की मौत इलाज के दौरान करीब डेढ़ बजे रात में हो गई।
परिवार में चार भाई-बहन थे। बड़ी बहन और भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे वे इस हादसे से बच गए। घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष एवं एसआई पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।