तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
19-Jan-2025 09:26 PM
By First Bihar
madhubani crime news: मधुबनी में लूट के कुछ घंटे बाद ही अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।, घटना लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया गांव के धौरी पुल के पास हुई थी। डीएसपी जयनगर के नेतृत्व में घटना के चंद घंटे बाद ही अपराधी को गिरफ्तार किया गया। अपराधी के पास से लूटे गए कैश में से 2400रुपये, मोबाइल, बाईक भी बरामद किया गया है।
मामले का उद्भेदन करते हुए जयनगर के डीएसपी विप्लव कुमार ने लदनियां थाने पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि 18 जनवरी 2025 को 3 अपराधियों के द्वारा रात में तकरीबन 8:30 बजे योगिया गांव के निकट धौरी पुल के पास जयनगर थाना क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी लखपति सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह से लूटपाट की गयी थी। उनके पास से एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड , वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड, पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बुक और ₹5000 नगद लूट लिया था।
जिसके बाद घटना की सूचना पर जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार , लदनिया थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार , के साथ एक पुलिस टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संघन तलाशी छापेमारी और छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबारी गोरियारी गांव से देव कुमार यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव को धर दबोचा , दीपक कुमार यादव के पास से लूटे गए ₹500 के दो नोट, 200 के 6 नोट और 100 के दो नोट कुल 2400 सौ रुपए बरामद किए साथ ही कई मोबाइल फोन भी बरामद किया गया ।
पुलिस ने घटना के चंद घंटे के बाद ही वैज्ञानिक अनुसंधान कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली । वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है और छापेमारी जारी है । डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।
कुमार गौरव की रिपोर्ट