BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
04-Sep-2025 10:49 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला मधुबनी जिले का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर 3 लाख रुपये दंपति के हाथ से छीन लिये और मौके से फरार हो गये।
घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के पास की है ,बताया जाता है कि बाइक सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे दंपति के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकला. इस संबंध में खिरहर थाना क्षेत्र निवासी उदय कुमार ने बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में वादी ने उल्लेख किया है कि वे अपनी पत्नी गुड़िया साह के साथ बाइक से बुधवार को करीब ढाई बजे के आस-पास में भारतीय स्टेट बैंक के बेनीपट्टी शाखा पहुंचे और अपनी पत्नी के खाते से चेक के माध्यम से 3 लाख रुपये की निकासी कर वापस घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में उनकी पत्नी रुपयों को अपने हैंड बैग में रख लीं और अपने कंधे में लटके हुए बैग को हाथ में रखकर बाइक पर पीछे बैठकर अपने पति के साथ घर लौट रहीं थीं.
इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आया और उनकी पत्नी के हाथ में रहे बैग को झपट्टा मारकर छीन लिया. इस दौरान बैग लटकाने वाला फीता टूट कर उनकी पत्नी के हाथ में ही रह गया. जब तक वे दोनों कुछ समझ पाते तब तक वह दोनो युवक बाइक की रफ्तार तेज कर बैग लेकर महमदपुर की ओर भाग निकला.
बैग में रुपये के अलावे आवेदक के पत्नी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कुटी का ऑनर बुक, चाभी, बैंक चेक बुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल सेट सीम व चेक बुक भी रखा था. इस बाबत बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
कुमार गौरव की रिपोर्ट