ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य

मधेपुरा में सेक्स रैकेट का खुलासा, किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

मकान मालिक ने बताया कि बिहारीगंज के वार्ड संख्या 6 निवासी कमलकांत झा के बेटे सावन झा को मकान किराये पर दिया था। उन्हें नहीं पता था कि वो इस तरह का काम करेगा। उनके घर से दो लड़का और दो लड़की आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं।

BIHAR

12-Apr-2025 09:54 PM

By First Bihar

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो युवती को दो युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। दोनों को थाने पर ले जाया गया है जहां चारों से पूछताछ की जा रही है। वही मकान मालिक को भी थाने पर बुलाया गया। इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।   


वही मकान मालिक को भी थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मधेपुरा के उदाकिशुनगंज NH-106 कॉलेज चौक के पास पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। 


दरअसल जयप्रकाश साह के मकान में दो युवक को घर में दो युवती को ले जाते देखा गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों को चारों पर संदेह हुआ। तब कई लोग घर में अचानक घुस गये। घर के अंदर के दृश्य को देखकर यह समझने में देर ना लगी कि यहां क्या कुछ हो रहा था। स्थानीय लोग जब घर में घुसे तब युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को इसकी सूचना दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में मिले दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया और फिर चारों को लेकर थाने पहुंचे। जहां चारों से थाने में पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक को भी थाने पर बुलाया गया। मकान मालिक जयप्रकाश साह से जब पूछताछ की गयी।


तब मकान मालिक ने कहा कि बिहारीगंज थाना इलाके के वार्ड संख्या 6 निवासी कमलकांत झा के बेटे सावन झा को उन्होंने किराये पर घर दिया था। उन्हें नहीं पता था कि वो यहां इस तरह का काम करेगा। फिलहाल चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।