Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
29-May-2025 03:12 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के परिवहन विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना परिसर में पिछले 28 दिनों से खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो (BR 43 P 7950) का चालान मोतिहारी में ओवर स्पीडिंग के लिए काट दिया गया है। इस लापरवाही के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।
दरअसल, यह गाड़ी मधेपुरा के जजहट सबैला गांव के झिटकिया में एक सड़क दुर्घटना में शामिल थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। दुर्घटना के बाद से ही यह स्कॉर्पियो सिंहेश्वर थाना परिसर में खड़ी है। वाहन के मालिक संतोष कुमार, जो फिलहाल पटना में हैं, को सोमवार सुबह 11:51 बजे एक मैसेज मिला, जिसमें 26 मई को मोतिहारी में तेज गति से चलने के कारण 2,000 रुपये का चालान बताया गया। इस सूचना से वे हैरान रह गए।
संतोष कुमार ने तुरंत इस बारे में अपने छोटे भाई बौआ को सूचित किया। जब उन्होंने पोर्टल चेक किया तो एक और चालान अगस्त 2024 में पटना में भी कटा पाया गया, जिसमें अधिकारियों के आदेश की अवज्ञा या जानकारी देने से इनकार करने के कारण 2,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। जबकि उस समय भी गाड़ी मधेपुरा जिले में ही मौजूद थी।
इस मामले की शिकायत उन्होंने मधेपुरा के जिला परिवहन कार्यालय, पटना ट्रैफिक एसपी, मोतिहारी एसपी और सिंहेश्वर थाना को मेल के जरिए भेज दी है। उनका कहना है कि फर्जी चालान को चुनौती देने और न्याय के लिए उन्हें हजारों रुपये खर्च करने होंगे, जबकि चालान की कुल राशि केवल 4,000 रुपये है। अब वे परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि 29 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना के बाद उक्त वाहन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी और वाहन अब भी थाना परिसर में मौजूद है। उन्होंने कहा, चालान कैसे कटा, यह मुझे नहीं पता। मामले की जांच जारी है।