Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
30-May-2025 07:48 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की परवाने नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दुखद घटना औराही एकपरहा पंचायत के बेलही गांव में उस समय घटी, जब तीनों बच्चियां अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थीं। मृत बच्चियों की पहचान बेलही वार्ड संख्या 13 निवासी फौजी मुकेश कुमार की 9 वर्षीय बेटी रिचा कुमारी, शिवनारायण यादव की 11 वर्षीय बेटी प्रेमलता कुमारी और मुकेश कुमार की ही 9 वर्षीय एक अन्य बेटी अंशु कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 5 बजे के करीब सभी बच्चियां बेलही पुल के पास खेल रही थीं। खेल-खेल में वे नदी में नहाने उतर गईं। इसी दौरान वे गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। उनके साथ नहा रही एक अन्य बच्ची ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग सतर्क हुए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और बच्चियों की तलाश शुरू की।
स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद तीनों को नदी से बाहर निकाला गया और गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी अकमल हुसैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीनों बच्चियों की मौत नदी में डूबने से हुई है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गांव में एक साथ तीन बच्चियों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा उपायों की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बेलही पुल के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। बच्चों के खेलने और नहाने के लिए नदी के किनारे कोई चेतावनी चिन्ह या बैरिकेडिंग नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नदी के खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।