Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
28-Dec-2020 07:19 AM
By Shahnawaz
MADHEPURA : मधेपुरा एनएच 107 पर जानकीनगर थाना अंतर्गत चैनपुरा के पास बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
अपराधियों ने व्यापारी को लूटने का प्रयास किया और जब लूटने में असफल हो गए तो गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल कारोबारी को मुरलीगंज सीएचसी लाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मुरलीगंज पूर्णियां सीमा से पुरब चैनपुरा के पास पुलिस चेक पोस्ट से महज सौ मीटर की दूरी पर अपराधी ने कारोबारी को निशाना बनाया. मृतक की पहचान राजपुर के वार्ड 14 निवासी व्यापारी सह गाड़ी ऑनर धीरेन्द्र यादव (55) के रुप में की गई है. गोली लगने के बाद भी धीरेंद्र गाड़ी को भगाते हुए चैनपुरा पहुंचे और स्थानीय लोगों को सारी घटना की जानकारी दी.
जिसके बाद लोगों ने पुलिस के साथ साथ घायल धीरेन्द्र यादव के परिजनों को भी को सूचना जी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. धीरेन्द्र यादव गुलाबबाग मवेशी हाट से पिकअप से वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में मीरचाई बाड़ी से बाइक सवार तीन बदमाश पीछा कर रहे थे,जो चैनपुरा पुलिस चैक पोस्ट से पहले घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया.