सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
19-Apr-2024 09:43 AM
By First Bihar
PATNA: देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार में लोकसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लू और भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं। इस बीच भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने मतदाताओं को जरूरी सलाह दी है।
दरअसल, बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट पर वोटिंग जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से तमाम तरह की व्यवस्था की गई है। गर्मी और लू के बीच मतदान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते वक्त छाता का इस्तेमाल करें और सूती कपड़े पहनकर मतदान करने जाएं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह का मौसम था उसी तरह का मौसम इस बार के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मतदाताओं से खीरा, ककड़ी, तारबूज आदि का सेवन अधिक से अधिक करने को कहा है। इसके साथ ही मतदाताओं से गर्मी और लू से खुद को बचाते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।