ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!

Home / bihar / लॉकडाउन में बिहार के ईंट-भट्ठों में होगा काम, सीमेंट उद्योग भी होंगे चालू...

लॉकडाउन में बिहार के ईंट-भट्ठों में होगा काम, सीमेंट उद्योग भी होंगे चालू : डिप्टी सीएम

11-Apr-2020 07:34 PM

PATNA : लॉकडाउन के दौरान बड़ी राहत वाली खबर सामने आयी है । बिहार में लॉकडाउन में बंद पड़े ईंट-भट्ठों और सीमेंट उद्योग का चालू किया जाएगा। सरकार ने कुछ शर्तों के साथ इन दोनों को लॉकडाउन में उत्पादन की मंजूरी दी है। बिहार में 5500 ईंट-भट्ठों और सीमेंट उद्योग के चालू होने से करीब ढ़ाई लाख मजदूरों को लॉकडाउन में भी रोजगार मिल सकेगा।


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देश के बाद कतिपय शर्तों के साथ बिहार में कार्यरत 5,500 से ज्यादा ईंट-भट्ठों और सीमेंट उद्योग को उत्पादन की अनुमति दी गयी है। परंतु लॉकडाउन के दौरान उत्पादित ईंट और सीमेंट की बिक्री पर पूर्व की तरह यथावत रोक रहेगाी।उन्होनें बताया कि लॉकडाउन के दौरान इस शर्त के साथ अनुमति दी गयी है ईंट-भट्ठा संचालक राज्य और बाहर के करीब ढाई लाख मजदूरों के खान-पान और रहने की व्यवस्था कार्यस्थल पर ही करेंगे और उन्हें सुरक्षा सबंधित सभी मानकों यथा मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के साथ उनके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखेंगे।


सुशील मोदी ने बताया कि  लॉकडाउन के कारण उत्पादन का काम बंद होने से लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए थे और उनका कहीं आना-जाना भी संभव नहीं था, ऐसे में उत्पादन की अनुमति मिलने से न केवल उन्हें रोजगार उपलब्ध होगा बल्कि उनके रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी हो जायेगाी। उन्होनें बताया कि ईंट-भट्ठा क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ईंट-भट्ठा संचालक व उनके एक-दो व्यक्तियों को डीएम द्वारा ईंट-भट्ठा पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पास निर्गत किया जायेगा। समय-समय पर डीएम ईंट-भट्ठों का अनुश्रवण करेंगे और शर्तों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उपरोक्त शर्तों के ही आधार पर राज्य में कार्यरत सीमेंट उद्योग को भी उत्पादन प्रारंभ करने की अनुमति दी गयी है।