बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!
10-Dec-2019 08:25 AM
PATNA: बेउर जेल से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाये गये कुख्यात विकास सिंह के कस्टडी से फरार होने के मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने कार्रवाई की है. विकास सिंह को पटना से दिल्ली ले जाने वाले एक दारोगा, एक हवलदार और तीन सिपाहियों को एसएसपी गरिमा मलिक ने सस्पेंड कर दिया है. इन सभी पुलिसकर्मियों के ऊपर जांच बैठा दी गई है. वहीं एसएसपी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट पटना पुलिस लाइन के डीएसपी आशीष सिंह से मांगी है.
पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच करने के लिए पटना पुलिस की टीम दिल्ली जाएगी. सूत्रों के मुताबिक कुख्यात विकास सिंह को भगाने में दो सिपाही राजेश्वर कुंवर और सुशील कुमार सिंह शामिल हैं. ये दोनों सिपाही कई दफा विकास को प्रोडक्शन वारंट के लिए दिल्ली ले जा चुके हैं. वहीं एक हवलदार, सिपाही और दारोगा की भी भूमिका संदिग्ध है. पुलिस ने बताया कि कुख्यात विकास सिंह के साथ होटल में पुलिसवालों की चिकेन-दारू की पार्टी की भी जांच की जाएगी. पुलिस उस होटल का सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी. जिसके बाद इस मामले को लेकर और खुलासे होंगे.
आपको बता दें कि दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से कुख्यात विकास सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चंपत हो गया था. कुख्यात के साथ पटना पुलिस के एक दारोगा के साथ 6 जवानों की टीम भेजी गई थी, जहां 6 दिसंबर को पुलिस को टल्ली करके कुख्यात विकास सिंह फरार हो गया. जिसके बाद कुख्यात की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी और पटना पुलिस की टीम खाली हाथ वापस लौट आई.विकास सिंह बेउर जेल में पिछले 10 सालों से बंद था. दिल्ली के आरकेपुरम थाने में दर्ज केस के सिलसिले में 7 दिसंबर को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में उसकी पेशी थी. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अनिल सिंह भी अभियुक्त था जो दिल्ली के उसी होटल में उससे मिला. अनिल सिंह के साथ मन्नी सिंह और सन्नी सिंह भी था. पहाड़गंज के एक होटल में पुलिसवालों के साथ सभी ने चिकन-दारू की पार्टी भी. विकास सिंह ने पुलिसवालों को दारू पिलाई फिर जब पुलिसवाले शराब के नशे में टल्ली होकर खर्राटा लेने लगे, तब कुख्यात विकास सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का बहाना करके वहां से फरार हो गया.