‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
27-Jan-2020 07:41 AM
PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है। सभी जिलों के डीएम को कोरोना वायरस के नजरिए से अलर्ट पर रहने को कहा गया है। नेपाल से सटे सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
हालांकि राज्य में अब तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है बावजूद इसके चीन और नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देशों से आने वाले पर्यटकों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नजर बौद्ध सर्किट पर बनी हुई है। आपको बता दें कि बोधगया सहित अन्य जगहों पर बौद्ध सर्किट के तहत आने वाले टूरिस्ट चीन, जापान और अन्य देशों से आते हैं।
कोरोना वायरस को लेकर बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को ही एक हाई लेवल मीटिंग की थी। इस बैठक में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए गाइडलाइंस पर चर्चा हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक के बाद ही सभी जिलों को एडवाइजरी भेज दी थी और स्वास्थ्य संस्थानों को इसके लिए अलर्ट पर रहने को कहा गया है।