Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट
28-Jan-2020 07:27 AM
PATNA: चीन से आया कोरोना वायरस क़हर बरपा रहा है. ये खतरनाक वायरस दुनिया के 10 से ज्यादा देशों में फैल चुका है. चीन में अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 106 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अब भारत में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. बिहार में भी कोरोना वायरस के 3 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है.
कोरोना वायरस के संदिग्ध 3 मरीज बिहार में मिलने से हड़कंप मच गया है. इनमें से 22 जनवरी को चीन से छपरा लौटी मेडिकल की एक छात्रा है. कोरोना वायरस से पीड़ित होने के शक में छात्रा को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं ख़बरों के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने राज्य सरकार को कोरोना वायरस से पीड़ित तीन और संदिग्ध मरीजों के बारे में सूचना दी है.
कोरोना वायरस से संदिग्ध दो लोग सीतामढ़ी और एक मुजफ्फरपुर के हैं. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक सीतामढ़ी के रहने वाला संदिग्ध मरीज फिलहाल पटना के दानापुर में रह रहा है. इस मरीज को हर रोज स्वास्थ्य की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. वहीं सीतामढ़ी निवासी एक और मरीज चीन में ही है जिसके कोरोना वायरस से ग्रसित होने का शक है. इसके अलावा चीन से लौटने वाले एक मुजफ्फरपुर निवासी के भी इससे ग्रसित होने का शक है. चीन से लौटने के बाद मरीज दिल्ली में रूका है जहां उसका इलाज चल रहा है.