Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
23-Sep-2025 05:14 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: किशनगंज जिले में सीमांचल के विकास, न्याय और अधिकारों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में 24 सितंबर से सीमांचल न्याय यात्रा शुरू हो रही है। चार दिवसीय यह यात्रा 27 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कई हिस्सों का दौरा किया जाएगा। ओवैसी की चार दिवसीय यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
सीमांचल न्याय यात्रा का उद्धेश्य सीमांचल क्षेत्र में फैली समस्याओं जैसे बेरोजगारी, बाढ़, खराब बुनियादी सुविधाएं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जन जागरूकता फैलाना और सरकार तक आवाज पहुंचाना है। ओवैसी का कहना है कि यह आंदोलन सीमांचल के लोगों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि चुनाव का प्रचार शुरू हो चुका है। दो महीना पहले भी आए थे तब कहा था कि हम चुनाव पूरी तरह से हिस्सा लेंगे। सीमांचल में चार दिनों की यात्रा करेंगे। अपने उम्मीदवार को कामयाब करना हमारा फिक्र है। अख्तरुल इमान साहब अकेले विधायक होते हुए उन्होंने बेबाकी के साथ सीमांचल की लड़ाई लड़ी है। इस बार भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी पूरी तैयारी कर रही है।
24 सितंबर को किशनगंज के पोठिया, ठाकुरगंज, बहादुरगंज और जनता हाट जैसे इलाकों से यात्रा की शुरुआत होगी। 25 सितंबर को अररिया के विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं होंगी, जबकि 26 सितंबर को पूर्णिया में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का समापन 27 सितंबर को फिर किशनगंज लौटकर डांगरा, बलरामपुर और बरसोई जैसे इलाकों में जनसभाओं के साथ होगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। किशनगंज के एक युवा कार्यकर्ता ने कहा कि ओवैसी साहब हमारी उम्मीद हैं। सीमांचल की आवाज को अब दबाया नहीं जा सकेगा। यात्रा के हर दिन की पूरी जानकारी पोस्टरों और सोशल मीडिया के जरिए साझा की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। AIMIM की यह पहल सीमांचल में राजनीतिक जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई को नया आयाम दे रही है।