मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Apr-2026 08:39 PM
By First Bihar
PATNA: भ्रष्टाचार के आरोपी किशनगंज के SDPO गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है। किशनगंज सदर 2 के एसडीपीओ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है।
बता दें, आर्थिक अपराध इकाई ने 31 मार्च को किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी।रेड में स्वयं, पत्नी, सास व महिला मित्र के नाम पर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि डीएसपी गौतम कुमार ने अपनी सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है।
1994 में दरोगा में बहाल हुए गौतम कुमार प्रमोशन पाकर डीएसपी बने हैं। वह लंबे समय तक अररिया, किशनगंज, पूर्णिया इलाके में ही तैनात रहे। आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमा में खलबली मच गई है। अब बिहार पुलिस मुख्यालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोपी धन कुबेर डीएसपी को किशनगंज से हटाकर पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा है।