ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, डंपर-ट्रक की टक्कर से लगी आग, 3 की जलकर मौत

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में डंपर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

19-Jan-2026 05:41 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के गंभीरगढ़ चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आमने-सामने की टक्कर में एक डंपर और एक ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।


वही स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक व्यक्ति को आग की चपेट से बाहर निकाला। घायल को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।