पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
25-Sep-2025 11:56 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में पिखाना रोड स्थित AIMIM नेता डॉ. बरकातुल्लाह के नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गोवालपोखर थाना क्षेत्र के बिपरीत इलाके के 50 वर्षीय जहांगीर आलम शनिवार को देबीगंज में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए किशनगंज के डॉ. बरकातुल्लाह के नर्सिंग होम में लेकर आए, जहां उनकी हालत को देखते हुए ऑपरेशन की जरूरत थी।
परिजनों का आरोप है कि डॉ. बरकातुल्लाह AIMIM के एक कार्यक्रम और पार्टी की मीटिंग में व्यस्त थे, जिसके कारण मरीज का समय पर इलाज नहीं हो सका। हालत बिगड़ने पर मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि मरीज की मौत नर्सिंग होम में ही हो चुकी थी, लेकिन अपनी लापरवाही छिपाने के लिए डॉक्टर ने देर से रेफर किया।
गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया और परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉ. बरकातुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नर्सिंग होम प्रशासन ने अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय लोग और परिजन घटना से आक्रोशित हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों और परिजनों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।