ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Ranking : बिहार में अब IPS मॉडल पर तय होगा 5.18 लाख शिक्षकों की वरिष्ठता, अनुभव के आधार पर तय होगा प्रभार Police Transfer: बिहार के इस जिले में दो SHO का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट Jamui firing news : मस्जिद के बाहर नमाजियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल; जानिए क्या है घटना की वजह Bihar News : सरकारी हॉस्पिटल में लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा ; जांच की मांग Bihar Government : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 10-10 हजार पाने वाली महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, अगली किस्त की तैयारी PATNA NEWS : पटना महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, मंगलवार को इतने घंटे बंद रहेगा कपाट; जानिए आरती की टाइमिंग BIHAR NEWS : सरकार का नया आदेश, कोर्ट से जुड़े काम होंगे थोड़े महंगे; अब शपथपत्र पर देने होंगे इतने रुपए Bihar News : बिहार के सरकारी स्कूलों में हुई बड़ी गलती ! लाखों स्टूडेंट को नहीं मिलेगा इन योजनाओं का लाभ; जानिए क्या है पूरी खबर Patna NEET student case : मनीष रंजन की बेल पर आज कोर्ट में सुनवाई, CBI को देना पड़ सकता है इन सवालों का जवाब “Patna Holi 2026: पुलिस-सतर्क, रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई, इन नंबरों पर दें सूचना, इतने मजिस्ट्रेट होंगे तैनात”

Bihar news : बिहार सीमाई इलाके में मदरसों की जांच शुरू, फेक करेंसी और तस्करी पर बड़ा ऑपरेशन

बिहार के सीमांचल में केंद्रीय एजेंसियों और बिहार पुलिस का बड़ा ऑपरेशन शुरू। अवैध घुसपैठ, जाली नोट, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ समन्वित कार्रवाई। अमित शाह के दौरे के बाद सुरक्षा बढ़ी।

02-Mar-2026 07:49 AM

By First Bihar

Bihar news : बिहार के सीमांचल में सुरक्षा को लेकर बड़ा ऑपरेशन चलाया जाएगा। यह अभियान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे के बाद केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए विस्तृत कार्ययोजना के तहत किया जाएगा। इसमें अवैध घुसपैठ, जाली भारतीय नोट, मानव व्यापार और नशीली दवाओं की तस्करी जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऑपरेशन में एसएसबी, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनआईए, ईडी, आईबी के साथ ही स्थानीय प्रशासन और बिहार पुलिस का सहयोग शामिल होगा।


सूत्रों के अनुसार, नेपाल से सटे बिहार के सीमाई इलाकों में एक सक्रिय तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है, जो न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है बल्कि क्षेत्रीय संतुलन को भी बिगाड़ रहा है। केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे आपस में इंटेलिजेंस साझा कर लाइव मॉनिटरिंग करें। एसएसबी, आईबी, बीएसएफ और आईटीबीपी तस्करी रूटों की निगरानी करेंगे, जबकि एनआईए और ईडी जाली नोट, मानव तस्करी और नारकोटिक्स के नेटवर्क की जांच करेंगे। बिहार पुलिस इसमें सहयोगी भूमिका निभाएगी।


इसके अलावा, सीमाई क्षेत्रों के मदरसों की विदेशी फंडिंग पर भी नजर रखी जाएगी। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि कुछ चीनी भाषा संस्थान केवल शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि सॉफ्ट वारफेयर और जासूसी के उद्देश्य से भी सक्रिय हैं। इनके प्रभावित लोगों की पहचान कर उनके बैकग्राउंड की जांच की जाएगी।


सीमा क्षेत्र में सुनियोजित रूप से स्थापित की गई अवैध बस्तियों को हटाने की योजना भी बनाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर सीमा के 10 किलोमीटर तक अवैध बस्तियों को हटाने का काम होगा। साथ ही, रोहिंग्या सक्रियता को देखते हुए किशनगंज जिले में सैन्य बलों की तैनाती बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।


इस समन्वित अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है, बल्कि सीमाई क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करना भी है। केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से यह अभियान सीमांचल में अपराध और अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने में अहम साबित होगा।