ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / kishanganj-news / Bihar News: "देश में गृह युद्ध जैसे हालात बनाना चाहते हैं मोदी", AIMIM...

Bihar News: "देश में गृह युद्ध जैसे हालात बनाना चाहते हैं मोदी", AIMIM नेता के विवादित बोल

Bihar News: AIMIM के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने वक्फ संशोधन कानून को संविधान विरोधी बताया है, पीएम मोदी पर नाकामी छिपाने का लगाया आरोप। पटना में 29 जून को रैली की करी अपील। लालू यादव पर भी कसा तंज।

25-Jun-2025 10:12 AM

By First Bihar

Bihar News: किशनगंज में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कानून को संविधान विरोधी बताते हुए 29 जून को पटना में होने वाली रैली में मुस्लिम समुदाय से शामिल होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ईरान-इजराइल मुद्दे और राजद नेता लालू यादव पर भी तंज कसा है।


मंगलवार को किशनगंज में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में वक्फ संशोधन कानून को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए यह कानून लाई है और पीएम नरेंद्र मोदी देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं। ईमान ने दावा किया कि यह कानून संविधान के खिलाफ है और इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने 29 जून को पटना में इमारत-ए-शरिया के बैनर तले आयोजित होने वाली रैली में मुस्लिम समुदाय, उलेमा और बुद्धिजीवियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। ईमान ने कहा कि यह रैली वक्फ कानून के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए महत्वपूर्ण है।


इसके अलावा ईरान-इजराइल संघर्ष पर बोलते हुए ईमान ने कहा है कि इजराइल की वजह से वैश्विक अशांति फैली है और शांतिप्रिय देशों को ईरान का समर्थन करना चाहिए। साथ ही राजद नेता लालू प्रसाद यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लालू राजद के संस्थापक हैं और शायद उनके संविधान में लिखा है कि वे आजीवन अध्यक्ष ही रहेंगे।


रिपोर्टर: नौशाद आलम