BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
18-Sep-2025 04:10 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार अधिकार यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने स्वागत किया। खगड़िया में कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अचानक पटना के लिए रवाना होने लगे। लेकिन तभी तेज बारिश होने लगी। जिसके कारण हैलीपेड के पास कीचड़ में तेजस्वी यादव की गाड़ी फंस गयी।
इस दौरान करीब 35 मिनट तक तेजस्वी यादव की गाड़ी फंसी रही। लोगों ने गाड़ी को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थक हारकर लोगों ने मौके पर एक ट्रैक्टर को मंगवाया जिसमें रस्सी बांधकर कार को खिंचा गया और कीचड़ से उसे बाहर निकाला गया। हालांकि खराब मौसम की वजह से तेजस्वी यादव ने पटना जाना कैंसिल कर दिया।
बिहार अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अमित शाह और मोदी बिहार में बहुत बार आए लेकिन दोनों में से कोई भी एक बार भी बिहार को विशेष राज का दर्जा पर कभी कुछ नहीं बोले हैं। इसीलिए आज बेगूसराय आए हैं तो अमित शाह को आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये NDA के 17 साल के शासन में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, गरीबी और लालची वाली सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।