अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
27-Apr-2025 11:23 AM
By First Bihar
Road Accident in Bihar : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर डुमरी पुल और सोनवर्षा घाट के बीच अनियंत्रित ट्रक ने दंपत्ति को रौंद दिया /जिसके कारण दंपत्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार अहले सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी रामोतार मुनि (51 वर्ष) एवं उनकी 41 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी के रूप में हुई है। इस घटना में आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि, दंपत्ति का बासा एनएच 107 के किनारे है। जहां वह अपने मवेशियों और बकरियों के साथ रहते थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि,रविवार की अहले सुबह तीन बजे पति और पत्नी घर से निकलकर टहल रहे थे। इसी बीच बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दंपत्ति को कुचलते हुए सड़क के किनारे पलट गई।
वहीं, घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक और उप चालक भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर लोगों का मानना है कि ट्रक ड्राईवर का आंख लग गया होगा। इसी कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर चौथम थाना की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर, सूचना मिलने के बाद चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि, मृतक दंपत्ति को चार बेटियां और दो बेटे हैं। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि, ट्रक से कुचलकर दंपत्ति की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।