अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
23-Jun-2025 06:17 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया को आज बड़ी सौगात मिली है। गोगरी प्रखंड के पसराहा में 130 करोड़ की लागत से बने स्टील साइलो का उदघाटन किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रिमोट का बटन दबाकर 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले अनाज भंडारण केंद्र का आज अपने हाथों से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह भी मौजूद रहीं। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें तेजस्वी ने बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी को सबसे झूठा, पॉकेटमार और बड़ा कलाकार कहा था।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिनके DNA में ही सिर्फ झूठ बोलना और कुछ नहीं करना रहा हो, वह पीएम मोदी को झूठा कैसे कह सकता है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिए, लेकिन देश से गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल में घटी है। 25 प्रतिशत से घटकर अब 5 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा में रह गये हैं। यह रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक की है।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट