ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / BIHAR: गर्मी की छुट्टी मनाने मायके जाना पड़ गया महंगा, ट्रेन में सफर...

BIHAR: गर्मी की छुट्टी मनाने मायके जाना पड़ गया महंगा, ट्रेन में सफर के दौरान ट्रॉली बैग से चोरी हो गया 8 लाख का गहना

खगड़िया-सहरसा रेलखंड में ट्रेन यात्रा कर रही एक महिला के ट्रॉली बैग से अज्ञात बदमाशों ने करीब 8 लाख रुपये मूल्य के गहने और नगदी चुरा लिए। दिल्ली से बच्चों के साथ मायके जा रही पीड़िता ने मानसी GRP में केस दर्ज कराया है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच में जु

03-Jun-2025 09:09 PM

By First Bihar

KHAGARIA: गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए मायके जाना एक महिला को महंगा पड़ गया। मायके जाने के चक्कर में उसका 8 लाख रुपये का नुकसान हो गया। ट्रेन में बैठे बदमाशों ने मौका पाकर महिला के ट्रॉली बैग में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश को गायब कर दिया। जबकि ट्रॉली में सेफ्टी के लिए चेन लगा हुआ था। लेकिन उसे तोड़ते ज्यादा देर नहीं लगा। ट्रेन में रखे ट्रॉली से निकालेे गये कीमती सामान की कीमत 8 लाख रुपये बतायी जा रही है। इस बात की भनक लगते ही महिला गहरे सदमें में चली गयी। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करे? उसके गायब हुए बैग और उसमें रखा कीमती गहना उसे दोबारा मिल पाएगा या नहीं यह सवाल वो पुलिस से कर रही हैं। 


यदि आप भी ट्रेन से सफर करते हैंं, तो सावधान हो जाइए। कहीं आपके ट्रॉली बैग से बदमाश कहीं आपकी कीमती सामानों को न उड़ा लें। हम बात कर रहे हैं खगड़िया-सहरसा रेलखंड के बदला स्टेशन की जहां खगड़िया स्टेशन से सवारी गाड़ी बख्तियारपुर स्टेशन की ओर जा रही थी। तभी एक महिला के ट्रॉली बैग में रखे कीमती सामानों की बदमाशों ने चोरी कर ली। उसमें 8 लाख मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात के साथ नगदी रखा हुआ था उसे भी उड़ा ले भागा। पीड़िता निभा देवी काफी सदमें में हैं। घटना के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन में ही बिना भनक लगे, ट्रॉली बैग के चेन को तोड़कर ट्रॉली के अंदर रखे जेवरात और नगदी चुरा लिया और आसानी से ट्रेन से उतर गया। 


खगड़िया स्टेशन से ही बदमाश उनका पीछा कर रहा था और जिसे बोगी में वो अपने बच्चों के साथ बैठी थी उसी में वो भी बैठा हुआ था। उसने कब कीमती गहने और पैसे गायब किया इसकी भनक किसी को नहीं लगी। मानसी GRP थाना में केस दर्ज पीड़िता ने कराया है। फिलहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मानसी GRP थाने के प्रभारी थानेदार ने बताया कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें कि पीड़िता खगड़िया जिले की रहने वाली हैं। पीड़िता निभा अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। गर्मी की छुट्टी पर बच्चों के साथ सपरिवार मायके सहरसा के बख्तियारपुर जा रही थी। इसी दौरान उनके ट्रॉली बैग से किसी ने 8 लाख का गहना चोरी कर लिया। दो दिन पहले ही वो बच्चों के साथ दिल्ली से खगड़िया आई थी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है और चोरों को गिरफ्तार करने की बात दोहराई है।