ब्रेकिंग न्यूज़

Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़

Home / bihar / khagaria-news / खगड़िया में दिल को दहला देने वाली घटना, सिर में तेल लगाने पर...

खगड़िया में दिल को दहला देने वाली घटना, सिर में तेल लगाने पर बेटे ने कर दी मां की हत्या

गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को जला दिया गया है। जहां जलाया गया है उस जगह को चिन्हिंत करने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है। मंटू यादव बार-बार अपना बयान बदल रहा है। बताया जाता है कि सिर में तेल लगाने पर उसने

24-Dec-2025 09:48 PM

By First Bihar

KHAGARIA: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के खगड़िया जिले से सामने आई है। जहां परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव में एक बेटे ने अपनी मां को हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जब मां ने उसके सिर में तेल लगाया तो उसने हाथ में हथौड़ा उठा लिया और उससे पीट-पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 


बुजुर्ग मां का कसुर सिर्फ इतना था कि वह अपने कलेजे के टुकड़े को बड़े प्यार से उसके सिर में तेल लगा रही थी। जिस पर बेटा मंटू यादव को गुस्से में आ गया। फिर क्या था, गुस्से में आकर उसने हथौड़ा लिया और ताबड़तोड़ मां को तब तक मारते रहा जब तक बुजुर्ग मां उड़ना देवी की मौत न हो गई। जिसके बाद मृतका के अन्य परिजनों ने चुपके से उड़ना देवी के शव को जला दिया। 


जब बाद में इसकी सूचना पुलिस को मिली तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे मंटू यादव को गिरफ्तार कर अपन साथ ले गयी। बताया जाता है मंटू यादव मानसिक रूप से बीमार है। गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को जला दिया गया है। जहां जलाया गया है उस जगह को चिन्हिंत करने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है। मंटू यादव बार-बार अपना बयान बदल रहा है। बताया जाता है कि सिर में तेल लगाने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट