अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
08-Jul-2025 01:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार में सरकार और शिक्षा विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद लापरवाह शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा तस्वीर खगड़िया से सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर कुर्सी पर ही नींद लेते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बिहार के खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार गांव के मध्य विद्यालय रोहियार में शिक्षा व्यवस्था का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक सिकंदर सिंह को स्कूल समय में सोते हुए पाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि प्रधानाध्यापक कक्षा संचालन के बजाय आराम फरमा रहे हैं। यह घटना न सिर्फ उनके कर्तव्य पालन पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की स्थिति पर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानाध्यापक की ऐसी लापरवाही सामने आई हो।
पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्कूल में पढ़ाई का माहौल और छात्रों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक के पास विद्यालय में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी होती है, लेकिन उनके इस रवैये से वे अपनी जिम्मेदारियों से विमुख नजर आते हैं।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया