ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश

बच्ची से रेप-हत्या मामला: परिजनों से मिलने के बाद बोले पूर्व विधायक, कहा..खगड़िया की बेटी की नहीं, देश के भविष्य की हत्या हुई है

खगड़िया में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पूर्व विधायक रणवीर यादव ने सरकार से स्पीडी ट्रायल की मांग की है। 45–60 दिन में आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की।

19-Jan-2026 08:13 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व MLA रणवीर यादव ने नीतीश सरकार से स्पीडी ट्राइल के लिए जल्द अनुशंसा करने की मांग की। कहा कि आरोपी को 45 से 60 दिनों में सजा मिले। उन्होंने कहा कि खगड़िया की बेटी की हत्या नहीं, देश के भविष्य की हत्या हुई है।


खगड़िया जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके में करीब 5 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपी को 45 से 60 दिनों के अंदर सजा देने की मांग उठने लगी है। खगड़िया सदर से पूर्व विधायक रणवीर यादव और जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव आज पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग का भरोसा जताया। 


पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक रणवीर यादव और जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि स्पीडी ट्राइल को लेकर अब तक अनुशंसा नहीं होना, दुर्भाग्यपूर्ण है। इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी को 45 से 60 दोनों में सजा मिले। स्पीडी ट्राइल के लिए जिला प्रशासन अनुशंसा करे। पूर्व विधायक ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर वो DGP और मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि खगड़िया की बेटी की हत्या नहीं हुई है, देश के भविष्य की हत्या हुई है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट