Bihar News: बिहार के खगड़िया में आज एक परिवार के लिए गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
यह दुखद हादसा जिले के परबत्ता थाना इलाके के भरसो गांव में घटी है। बताया जाता है कि पिता के मना करने बावजूद 15 साल का गोविंद कुमार बाढ़ के पानी में नहाने चला गया। गोविंद के डूबने की सूचना पर छोटा भाई जय जय राम कुमार भी चला गया। लेकिन बड़ा भाई को बचाने में छोटा भाई भी डूब गया।
बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाई को गंभीर हालत में पानी से निकाला गया। हालांकि परबत्ता CHC पहुंचते ही डॉक्टर ने दोनों भाई को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना की सूचना पर गोगरी SDO संजय कुमार, SDPO चंदन कुमार ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। SDO ने आमजनों से अपने बच्चों को नदी के किनारे या बाढ़ प्रभावित इलाके में अकेले जाने नहीं देने की अपील की हैं।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया