राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
09-Mar-2026 02:36 PM
By First Bihar
KHAGARIA:बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पटना और बेगूसराय के बाद खगड़िया सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। धमकी मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
खगड़िया व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से सोमवार को आया। यह मेल व्यवहार न्यायालय के एक सीनियर अधिकारी को आया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ता बम की तलाश में जुट गई है लेकिन अब तक कोर्ट परिसर में कुछ भी नहीं मिला है।
मौके पर पहुंचे सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि कोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तु है।जिसके बाद बम निरोधक दस्ता को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं खगड़िया कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट के बड़े पद पर बैठे एक व्यक्ति को उनके ई मेल आईडी पर एक मेल आया है।जिसमें कोर्टजा परिसर में बम होने की बात कही गई है। एहतियातन कदम उठाए उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो।