ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / bihar / khagaria-news / BIHAR: बिजली चोरी का विरोध करना छोटे भाई को पड़ा महंगा, बड़े भाई...

BIHAR: बिजली चोरी का विरोध करना छोटे भाई को पड़ा महंगा, बड़े भाई ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, मायके गई हुई थी पत्नी

खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी का विरोध करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

21-Dec-2025 09:45 PM

By First Bihar

KHAGARIA:- खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के डुमरी घाट मुहल्ले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बड़े भाई ने अपने ही  छोटे भाई की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गोपाल मिस्त्री के रूप में हुई है। जब बड़ा भाई उसकी पिटाई कर रहा था, तब इस दौरान घर में कोई भी नहीं था। गोपाल की पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। 


घटना का कारण चोरी के बिजली जलाने का विरोध करना बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। SDPO ने बताया कि मृतक के बड़े भाई पर ही छोटे भाई की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


वहीं मृतक की पत्नी का बताया उनके भैसूर (पति का बड़ा भाई) चोरी के बिजली जलाते हैं। जिसका अक्सर उनके पति गोपाल विरोध किया करते थे। वो कहते थे कि चोरी की बिजली नहीं जलाइए आपके साथ-साथ हम भी समस्या में पड़ जाएंगे। लेकिन उसकी यह बात बड़े भाई नागवार गुजरा। भैसूर ने ही मेरे पति को लाठी-डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी भैसूर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 


कहा है कि इस मामले की जांच की जाए और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पति की हत्या से वह काफी सदमें में हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वही इलाके के लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं। बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।   

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image