अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
14-Jan-2025 03:29 PM
By First Bihar
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में आगामी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया पहुंचेंगे। जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखूंट, अलौली और खगड़िया का दौरा करेंगे।
सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार महेशखूंट पहुंचेंगे, जहां वह करीब साढ़े तीन सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। सीएम महेशखूंट में 43 करोड़ की लागत से बने पशु आहार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। वहीं सीएम खगड़िया शहरी क्षेत्र में बने नव निर्मित ITI भवन का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम अपने यात्रा के दौरान अलौली गढ़ घाट में बागमती नदी पर बनने वाले पुल का भी आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद वह समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। खगड़िया के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। ड्रोन से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। सादे लिवास में भी पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया