अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
29-Mar-2025 02:41 PM
By First Bihar
KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है जहां भीषण अगलगी की घटना में एक साथ 25 घर जलकर राख हो गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझाने में लगे हैं।
अगलगी की इस घटना में एक साथ 25 घर बुरी तरह जल गये और लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। घटना गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरैल पंचायत के महांत गांव की है। जहां पहले एक घर में आग लगी और धीरे-धीरे आग की लपटे कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा ने इस दौरान आग में घी का काम किया।
देखते ही देखते दो दर्जन घर जल गये और घर में रखे सारा सामान भी नष्ट हो गये। आग लगने का कारण क्या था इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं। लेकिन आग इतनी भयावह है कि उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। अगलगी की भीषण घटना से इलाके के लोग इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि कही उनका घर भी आग के चपेट में ना आ जाए।
इसलिए ग्रामीणों भी आग को बुझाने में फायर बिग्रेड कर्मियों की मदद कर रहे हैं। इस घटना के पीड़ितों के बीच कोहराम मचा हुआ है। अग्नि पीड़ितों का एक-एक सामान जलकर खाक हो गया है। अब वो सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।