ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

Home / bihar / खगड़िया में रेप के बाद 5 साल की बच्ची का मर्डर, समाहरणालय में...

खगड़िया में रेप के बाद 5 साल की बच्ची का मर्डर, समाहरणालय में घुसकर लोगों ने किया हंगामा

खगड़िया में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोपी की गिरफ्तारी और थानेदार को हटाने की मांग को लेकर समाहरणालय में घुस गये और हंगामा मचाने लगे।

08-Jan-2026 04:54 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या किये जाने की घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जबरन समाहरणालय घुसकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी और SHO को हटाने की मांग कर रहे हैं। 


घटना खगड़िया जिले के गंगौर सहायक थाना क्षेत्र की है, जहां बीते बुधवार को 5 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों ग्रामीण और परिजन जबरन समाहरणालय में घुस गये और हंगामा मचाने लगे। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने समाहरणालय के सामने कचहरी रोड को जाम कर दिया। जिससे समाहरणालय के पास आवागमन बाधित हो गया। 


परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और गंगौर सहायक थाना के थानेदार को हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि सदर SDO धनंजय कुमार और SDPO मुकुल रंजन मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने में लगे हैं लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। बता दें अज्ञात बदमाश ने पांच साल की बच्ची को अगवा करके उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजन दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का दावा कर रहे हैं।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट