Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
14-Oct-2025 08:21 PM
By First Bihar
KATIHAR: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धड़ दबोचा। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बारनगर निवासी मदन चौधरी का बेटे के रूप में हुई है।
बरारी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2 लोहे का पिस्टल, 1 तलवार, 1 लोहे का पंच और 3 खोखा बरामद किया है। दरअसल बरारी थानाध्यक्ष को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो/फोटो बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उक्त सूचना के आलोक में तत्काल सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बारीनगर वार्ड नंबर-05 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सोशल मीडिया पर हथियार का लहराने वाले कृष्ण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उक्त व्यक्ति को जेल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।