दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Sep-2025 03:11 PM
By SONU
Katihar News: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक के पास सोमवार दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ऑटो पर सवार 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घाया और घायलों को निजी गाड़ियों से कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
डीएसपी रंजन कुमार सिंह भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर करने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी गंभीर रूप से घायल मरीजों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
घायलों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के निवासी हीरा मंडल, ऑटो में सवार पति-पत्नी और साली भी घायल हुए हैं, जिनमें पत्नी काशी देवी और साली अंजली देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह परिवार पूर्णिया से अपने ससुराल खेरिया जा रहा था, जो मरंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी है। डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की गंभीर जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से के बाद इलाके के लोग प्रशासन से भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।