दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
15-Aug-2025 03:42 PM
By SONU
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के तीनगछिया कृषि बाजार समिति स्थित गोदाम में बड़े स्तर पर चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। एसडीएम आलोक चंद चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम में छापेमारी की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।
जांच के दौरान पाया गया कि गोदाम में रखे गए 2950 मीट्रिक टन अनाज में से लगभग 350 मीट्रिक टन चावल गायब है। इतना ही नहीं, कुछ बोरियों में चावल की जगह ईंटें भरी मिलीं, जिनका वजन प्रति बोरी लगभग 50 किलोग्राम था।
एसडीएम ने मौके से एजीएम के निजी ड्राइवर ऋषि की स्विफ्ट डिजायर कार से 3 लाख रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि यह रकम एजीएम की है। छापेमारी के समय गोदाम में एजीएम और मार्केटिंग ऑफिसर मौजूद नहीं थे, जिससे संदेह और गहरा गया।
एसडीएम आलोक चंद चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चावल की कालाबाजारी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।