दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Sep-2025 09:38 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले के रोशना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धड़ दबोचा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची अपने पड़ोस में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने जा रही थी, तभी दो युवकों ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और अनजान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता के माता-पिता उसे ढूंढते हुए लाभा चौक पहुंचे, तो बच्ची अपने माता-पिता को देखकर गले लगकर रोने लगी और इशारों में अपनी आपबीती बताई।
पीड़ित बच्ची के पिता ने रोशना थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों सोनू कुमार पिता सुखलाल गोसाई और एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया। रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी ने बताया कि नाबालिग पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया है।