Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
13-Dec-2025 05:25 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार जिले में तैनात अंचलाधिकारियों के कथित काले कारनामों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है। ताज़ा मामला फलका अंचल से सामने आया है, जहाँ के अंचलाधिकारी पर डीएसएलआर के स्पष्ट आदेश के बावजूद एक जमीन मालिक को लगातार परेशान करने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि डीएसएलआर से आदेश मिलने के बाद भी जमीन से जुड़े मामले में पीड़ित को न्याय नहीं मिला। बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तब पीड़ित जमीन मालिक ने अंतिम उम्मीद के तौर पर जिला प्रशासन का दरवाज़ा खटखटाया।
इसी दौरान नव पदस्थापित जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी जब फलका अंचल कार्यालय पहुंचे तब पीड़ित उनके पैर में जा गिरा। डीएम साहब का पैर पकड़कर वह फूट-फूटकर रोने लगा और न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि सर मेरे साथ न्याय कीजिए नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा। पीड़ित जमीन मालिक भावुक हो गया और न्याय की आस में जिलाधिकारी के कदमों में गिरकर अपनी व्यथा सुनाने लगा। इस दृश्य ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भी झकझोर कर रख दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पूरे प्रकरण की जांच का भरोसा दिलाया है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल इस मामले के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन पीड़ित को कब तक न्याय दिलाता है और आरोपों के घेरे में आए अंचलाधिकारी पर क्या कार्रवाई होती है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट