गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
01-Jan-2026 09:29 PM
By SONU
KATIHAR: बेटी के जन्मदिन की खुशियाँ मनाने निकले एक पिता की जिंदगी अपराधियों ने बीच रास्ते में ही छीन ली। कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
कटरिया निवासी पप्पू झा के 30 वर्षीय पुत्र मिट्ठू झा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिट्ठू अपनी बेटी जानवी कुमारी के जन्मदिन के लिए केक लेने कुर्सेला गये हुए थे। मिट्ठू अपने चार साथियों के साथ कार से कुर्सेला के एक होटल पहुँचा था। होटल में उसके तीन दोस्त केक का भुगतान करने चले गए, जबकि मिट्ठू बाहर गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी वहाँ पहुंचे।
पीछे बैठे अपराधी ने अचानक मिट्ठू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। गंभीर रूप से घायल मिट्ठू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेखौफ होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।
जिस घर में आज बेटी का जन्मदिन मनाया जाना था, वहाँ अब मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम जानवी कुमारी के लिए जन्मदिन का दिन जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।