ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / Katihar IT Raid : कटिहार में आयकर का छापा, मक्का व्यापारी राजेश चौधरी...

Katihar IT Raid : कटिहार में आयकर का छापा, मक्का व्यापारी राजेश चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई

Katihar IT Raid : बिहार के कटिहार में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई। सेमापुर स्थित मक्का कारोबारी राजेश चौधरी के आवास और अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी। छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप, जांच जारी।

29-Aug-2025 10:13 AM

By First Bihar

  • Katihar IT Raid : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आज अहले सुबह आयकर टीम की छापेमारी हुई है। यह छापेमारी एक मक्का कारोबारी के ठिकानों पर की गई है। इस रेड के बाद इलाके में कारोबारियों में हड़कंप का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल मामले में छापेमारी जारी है। लिहाजा किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


जानकारी के मुताबिक, कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र में आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है। यह छापा मक्का के सबसे बड़े कारोबारी और इलाके की नामी हस्ती माने जाने वाले राजेश चौधरी के आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ पड़ा है। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि, आयकर की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजेश चौधरी के सेमापुर स्थित आवास पर पहुंची। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी दल दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की गहन छानबीन कर रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग उनके आवास के बाहर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।


आपको बताते चलें कि, राजेश चौधरी का नाम जिले के सबसे बड़े मक्का व्यापारी के रूप में जाना जाता है और कारोबार के साथ-साथ उनकी गिनती प्रभावशाली हस्तियों में होती है। फिलहाल आयकर विभाग की यह कार्रवाई जारी है और किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वहीं, छापेमारी की खबर सुनते ही अन्य कारोबारी वर्ग में भी खलबली मच गई है।