ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / KATIHAR: रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग,...

KATIHAR: रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौके पर ही दर्दनाक मौत

कटिहार बरौनी रेलखंड के कुर्सेला स्टेशन के पास मजदिया ढाला पर रेलवे फाटक पार करते समय एक अज्ञात वृद्ध ट्रेन की चपेट में आकर मौत के शिकार हो गए।

01-Sep-2025 10:07 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार बरौनी रेलखंड के कुर्सेला रेलवे स्टेशन अंतर्गत मजदिया ढाला पर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, ढाला पार करने के दौरान एक अज्ञात वृद्ध 2519 डाउन ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध रेलवे फाटक पार कर रहे थे तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह समय पर हट नहीं सके। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वह मजदिया गांव से कुरसेला बाजार की ओर जा रहे थे।