बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
08-Jul-2025 03:41 PM
By SONU
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां के निवासी डॉक्टर अनुभव शाश्वत ने रूस की रहने वाली अनस्तासिया से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दुर्गा मंदिर में विवाह किया। पारंपरिक तरीकों से लिए गए सात फेरों में अनस्तासिया ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने सम्मान और सहजता से सबका दिल जीत लिया।
अनुभव शाश्वत ने बताया कि वे 2017 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे, जहां 2020 में कोविड महामारी के दौरान उनकी मुलाकात अनस्तासिया से हुई। दोस्ती की शुरुआत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, और करीब पांच वर्षों तक चले इस प्रेम संबंध के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।
अनुभव बताते हैं कि यह फैसला लेना आसान नहीं था। पहले उन्होंने अपने माता-पिता को इस रिश्ते के लिए तैयार किया और फिर अनस्तासिया को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए उन्हें कई बार भारत बुलाया। दिल्ली में रहकर उन्होंने उन्हें भारतीय जीवनशैली, परंपराएं और संस्कार सिखाए।
परिवार की स्वीकृति मिलने के बाद, कटिहार के दुर्गा मंदिर में विधिपूर्वक दोनों की शादी संपन्न हुई। अनस्तासिया की सादगी और भारतीयता के प्रति सम्मान ने न केवल ससुराल वालों, बल्कि पूरे मोहल्ले के लोगों का दिल जीत लिया। दूल्हे के माता-पिता भी विदेशी बहू को पाकर बेहद खुश हैं।