ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / कटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने...

कटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने इसे देश तोड़ने की साजिश बताया।

10-Aug-2025 03:28 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार में जब चुनाव सिर पर होता है तब सीमांचल के कटिहार में धर्मांतरण का खेल शुरू हो जाता है। ताजा मामला कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र का है। जहां गरीब तबके के लोगों का ब्रेनवॉश कर ईसाई धर्म में परिवर्तित किये जाने का मामला सामने आया है।  


कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के टीवी टावर मुहल्ला स्थित आदिवासी टोला में रविवार को धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया। बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया।


देश के किसी ना किसी राज्य में धर्मांतरण का खेल कई वर्षों से जारी है। मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश पुलिस करती है, लेकिन इस पूरी तरह रोक पाने में सफल नहीं हो पाती। बिहार के सीमांचल क्षेत्र में यह काम खूब हो रहा है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार के वर्तमान भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सीमांचल में धर्मांतरण का खेल चल रहा है , सजग और सतर्क रहने की जरूरत है । यह भारत को तोड़ने की बहुत बड़ी साजिश है । यह कोई धर्मांतरण के माध्यम से कोई पुण्य का काम नहीं करने जा रहे हैं । यहां की जनता और हमारे जैसे जनप्रतिनिधि कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । 


बजरंग दल के जिला संयोजक राणा कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि इस इलाके में भोले-भाले हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। रविवार को टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि करीब 200 से 250 लोगों को आदिवासी बनाने की प्रक्रिया चल रही थी।  उन्होंने दावा किया कि स्थल से कई आपत्तिजनक सामग्री और धार्मिक पुस्तकें बरामद हुईं, जो धर्मांतरण गतिविधि की ओर इशारा करती हैं। बजरंग दल के उत्तर बिहार प्रांत सुरक्षा प्रमुख, अनिश सिंह ने बताया कि इसकी सूचना तुरंत सहायक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को थाने ले गई।


बजरंग दल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी हुई है। दूसरी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आर्मी सभी धर्म एक समान है और धर्म में आस्था और धर्मांतरण पर बात करते हुए कुंदन कुमार और स्थानीय महिला ने अपना पक्ष रखा। धर्मांतरण करने वाली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image