ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / कटिहार में डकैती की साजिश नाकाम, हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

कटिहार में डकैती की साजिश नाकाम, हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

कटिहार पुलिस और STF ने डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से देसी कट्टा, कारतूस और औजार बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

20-Aug-2025 04:38 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी वारदात टल गई। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोंदवारा में डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और औजार के साथ गिरफ्तार किया है। 


इस दौरान पुलिस ने तीन देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किये। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन अपराध के मंसूबे पूरे होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद जाहिद आलम, दीपक कुमार, छोटू, सूरज सिंह उर्फ भान सिंह, राहुल उर्फ रौशन कुमार, सन्तू पासवान और मिथलेश कुमार उर्फ मिथलेश सोनार के रूप में हुई है। पुलिस अब इन अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है ताकि उनके पुराने आपराधिक कारनामों की भी पूरी जानकारी मिल सके। 


डीएसपी रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गोंदवारा इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को मौके से धर दबोचा।


पुलिस इन सभी आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है, ताकि इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। यह कार्रवाई कटिहार पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि समय रहते इन अपराधियों को पकड़कर एक संभावित बड़ी डकैती को रोका जा सका।