दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Sep-2025 05:44 PM
By SONU
KATIHAR: बिहार चुनाव को लेकर इन दिनों जगह-जगह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कटिहार में जांच के दौरान भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। वही इस कार्रवाई से हथियार तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कटिहार के पोठिया थाने के थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर हथियारों की बड़ी खेप लेकर कुर्सेला की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गुदरी स्थान के पास सघन जांच अभियान चलाकर अंतरजिला हथियार तस्करी में शामिल दो अपराधियों को बाइक समेत धर दबोचा।
ये दोनों पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगे थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार हथियार तस्करों की पहचान मो.मुन्ना और मो. हुमायूँ के रूप में हुई है।
एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अपराधी के पास से अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी–30 पीस, अर्द्धनिर्मित बैरल–30 पीस, मोटरसाइकिल–01, मोबाइल–01 बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में सक्रिय थे। इन दोनों से पूछताछ के बाद और कई खुलासे होने की उम्मीद है।