ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

बिहार के इस जिले हो रही थी हुस्न की होम डिलीवरी, घूम-घूम कर दो महिलाएं करती थी देह व्यापार का धंधा, खुद किया बड़ा खुलासा

अंधेरा होते ही 'हुस्न की होम डिलीवरी' होने लगती है। सदर अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज ने दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के जुर्म में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। रिहायशी इलाके में घूम-घूम कर रात के अंधेरे में देह व्यापार करने..

bihar

18-Jun-2025 03:51 PM

By First Bihar

KATIHAR: अभी तक आपने घरेलू सामान, खाद्य पदार्थों और शराब की होम सुनी होगी। लेकिन अब होम डिलीवरी का नया मामला सामने आया है जो रिहायशी इलाकों में लड़कियों की डिलीवरी का है। कटिहार सदर अस्पताल के प्रांगण में दो महिलाओं को पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ है। यह उद्भेदन खुद दोनों महिलाओं ने किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


कटिहार सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में रंगे हाथ सिक्योरिटी इंचार्ज ने पकड़ा। सिक्योरिटी इंचार्ज नवीन कुमार की तत्परता से इस सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। दोनों महिलाएं शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में हुस्न की होम डिलीवरी करती थीं। 


बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों को इन महिलाओं की गतिविधियों पर पहले से शक हुआ। जब ये महिलाएं संदिग्ध हालत में अस्पताल पहुंचीं, तो महिला गार्ड की मदद से उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने खुद स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ महीनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर देह व्यापार कर रही थीं। दोनों महिलाओं ने बताया कि वो सदर अस्पताल में आराम करने आती थी। सदर अस्पताल में एक और लड़की है जो उसके साथ धंधा करती है। जिसकी उम्र कम है उसको 500 रूपया और जिसकी उम्र ज्यादा है उसको 300 रूपया मिलता है। जिसकी उम्र ज्यादा है वही कम उम्र की लड़की को धंधे में लगाती और उसे मिले 500 रूपये में से 200 रूपये खुद ले लेती थी। 


दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें प्रति ग्राहक 300 से 500 रुपये मिलते हैं और एक रात में वे करीब डेढ़ से दो हजार रुपये तक कमा लेती हैं। गिरफ्तार महिलाएं कटिहार जिले के सालमारी और बारसोई इलाके की रहने वाली हैं। फिलहाल दोनों महिलाओं को नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सदर अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

REPORT: KATIHAR- SONU CHOUDHARY