दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Aug-2025 09:51 PM
By First Bihar
KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 4 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 की है। जहां गुरुवार की शाम चिंता हरण मंदिर के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार देवघर से जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवार कांवरिया रानीगंज की ओर जा रहे थे तभी कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रहे दूसरे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान विजय मंडल (43 वर्ष) एवं अंशु कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों कोशकापुर, थाना रानीगंज, जिला अररिया के रहने वाले थे। वही इस घटना में सतीश कुमार (25 ) वर्ष घर कोशकापुर, थाना रानीगंज, जिला अररिया, लक्ष्मी कुमारी (13 वर्ष ), पिता टिंकू यादव घर धूसर, जिला पूर्णिया , रंजीत कुमार यादव (28) वर्ष, पिता परशुराम यादव) तथा प्रिंस कुमार (25) वर्ष, पिता अर्जुन यादव, घर- जगतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चारो घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।