मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
24-Jan-2020 09:30 AM
PATNA: बिहार सरकार ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन लिया है. खान एवं भूतत्व विभाग के कामकाज में ढिलाई और राजस्व वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरी है. सरकार ने 15 क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है.
15 क्लर्क को सस्पेंड करने के साथ 5 जिलों के खनन पदाधिकारियों के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है. सैलरी रोकने के साथ उनके सरकारी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है. विभाग की राजस्व वसूली के मामले में तीन दिनों तक समीक्षा बैठक चली जिसमें काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर एक्शन लेने का फैसला लिया गया.
विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने खुद जिले और क्षेत्रीय कार्यालयों की समीक्षा की और काम में हो रही अनियमितता और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को पकड़ा. जिसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात 15 क्लर्क को सस्पेंड कर दिया और खगड़िया, शिवहर, सारण, कैमूर, मुंगेर के खनन पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी. उन्होंने सभी जगहों के राजस्व पंजियों का निरीक्षण किया साथ ही निर्माण कार्य विभागों से बकाया राशि वसूलने के लिए योजना बनाने का निर्देश भी दिया.