25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2025 10:53 AM
By RANJAN
KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद सीने में गोली उतारकर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।
दरअसल, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था वहां मौजूद लोगों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी की जाने लगी। जब उसका विरोध किया गया तो विवाद काफी हद तक बढ़ गया। इसके बाद बर्थडे पार्टी मना कर घर जाने के दौरान युवक के सीने में पीछे से बाइक सवार दो लोगों ने दो गोली मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया और चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृत व्यक्ति की पहचान चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र नौशाद अंसारी बताया जा रहा है ।
भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया फकराबाद गांव के समीप रात्रि करीब दो-तीन बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना करने वाले अभयुक्त को चिन्हित कर लिया गया है। अनुसंधान के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त और मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। पूर्व में साथ में कई अपराधी घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं।
जन्मदिन की पार्टी में सभी एकत्रित हुए थे। जहां लड़की छोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद लौटने के क्रम में दोनों पक्षों में फकराबाद में झगड़ा हुआ जिसमें गोली लगने से नौशाद अंसारी की मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। घटना से दो खोखा बरामद हुआ है। चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।