ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / kaimur-news / ROAD ACCIDENT : कोचिंग पढ़ कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे...

ROAD ACCIDENT : कोचिंग पढ़ कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने रखी यह मांग

ROAD ACCIDENT : कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनहन से कोचिंग कर अपने घर लौट रहे दसवीं कक्षा के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

27-Aug-2025 04:01 PM

By First Bihar

ROAD ACCIDENT : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लागों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनहन से कोचिंग कर अपने घर लौट रहे दसवीं कक्षा के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा सोनहन थाना क्षेत्र के सादे कवई गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान तमाड़ी गांव निवासी अजय चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र अभय कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। मृतक तीन बहनों का अकेला भाई था।


बताया जा रहा है कि, अभय अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अभय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथियों को हल्की चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक जिसमें टक्कर हुई वह मौके का फायदा उठा कर वह घटनास्थल से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से अभय को भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं, सूचना मिलते ही सोनहन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस  घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर का माहौल मातमी सन्नाटे में बदल गया। इन लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि शोक ग्रस्त परिवार को कुछ राहत मिल सके।